बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। क्षेत्र के बायवाला चौराहे पर पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान आस्था और उत्साह का अनूठा नजारा देखने को मिला। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा पर पुष्प वर्षा कर शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र के बायवाला चौराहे से होकर जाने वाले शिवभक्तों पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा शुरू की तो पूरा इलाका “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के नारों से गूंज उठा।
सड़कों पर बिछे फूलों की चादर के बीच शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। इस भव्य स्वागत से कांवड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ और उनके कदम तेजी से अपने गंतव्य की ओर बढ़ चले।
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा इलाका
बायवाला चौराहे से होकर गुजर रहे कांवड़ियों के स्वागत के दौरान पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा नजर आया। पुष्प वर्षा के बीच कांवड़ियों के उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखते ही बना।
स्वागत में भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
इस दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक ब्रजपाल सहरावत, मंडल अध्यक्ष मोनू ठाकुर, कुलदीप बागड़ी, शिवकांत त्यागी, मुकेश शर्मा, प्रमोद, बादल सैनी, मोहित नाथवंशी, सोनू बालियान, अनुज पांचाल, अनिक, तेलूराम कश्यप आदि मौजूद रहे।
