लोनी में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का बुलडोजर: विरोध के बीच जी०डी०ए० ने ध्वस्त किया अवैध हिस्सा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Illegal Construction in Loni Faces GDA Bulldozer: Amid Protests, GDA Demolishes the Unauthorized Portion | IMAGE CREDIT TO: प्राधिकरण

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपने सख्त रुख को जारी रखते हुए मंगलवार को लोनी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। उपाध्यक्ष के निर्देशों का पालन करते हुए प्राधिकरण की टीम ने गंगा विहार में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के तहत यह कार्रवाई लोनी के भूखण्ड संख्या डी-4, गंगा विहार में की गई। प्रवर्तन जोन-3 के प्रभारी के नेतृत्व में पहुंचे प्राधिकरण के दस्ते ने स्वीकृत नक्शे से ज्यादा किए गए निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।

विरोध के बाद भी जारी रही कार्रवाई

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्रवाई के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ता और उनके समर्थकों ने भारी विरोध जताया और काम रोकने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद प्राधिकरण पुलिस बल ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को रुकने नहीं दिया।

इस कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन जोन-8 के प्रभारी, प्राधिकरण का समस्त स्टाफ, पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता मौके पर मौजूद रहा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए या स्वीकृति के विपरीत किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
Leave a comment