टीलामोड़ पुलिस ने 2 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Tila Mod Police Arrest Two Vehicle Thieves, Recover Stolen Motorcycle IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

थाना टीलामोड़ पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल लूट की घटनाओं में शामिल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया एक मोबाइल फोन और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। थाना टीलामोड़ क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान निस्तौली से सोधनिया विहार जाने वाले मार्ग पर सुभाष डागर के खेत के पास दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया।

चेकिंग अभियान में दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

तलाशी लेने पर उनके पास से लूट का एक मोबाइल फोन तथा चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस जांच में पता चला कि बरामद मोबाइल थाना टीलामोड़ क्षेत्र में हुई मोबाइल लूट की घटना से संबंधित है, जबकि मोटरसाइकिल दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से जुड़ी हुई है।

पूछताछ में वाहन चोरी और मोबाइल लूट का किया खुलासा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह विभिन्न इलाकों में घूमकर बिना सुरक्षा के खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए वाहनों को कम कीमत पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। इसके अलावा भीड़भाड़ और सुनसान स्थानों पर राहगीरों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल फोन छीन लेते थे।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रवि राणा उम्र 31 वर्ष निवासी भारत सिटी, थाना टीलामोड़ और रोहित उम्र 26 वर्ष मूल निवासी बुलंदशहर एवं वर्तमान निवासी भोपुरा थाना टीलामोड़ के रूप में हुई। पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दो अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है और इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment