गाजियाबाद (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के उत्तर प्रदेश आगमन पर बुधवार सुबह गाजीपुर बॉर्डर स्थित उत्तर प्रदेश प्रवेश द्वार (यूपी गेट) पर जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के अध्यक्ष सतीश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। दिल्ली से अलीगढ़ की प्रस्तावित यात्रा के दौरान आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर राजेंद्र पाल गौतम का अभिनंदन किया।
संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का जताया भरोसा
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है।
उन्होंने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने भी आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
ALSO READhttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
स्वागत समारोह में मांगेराम त्यागी, शशि भूषण शर्मा, राजेश गुप्ता, डोली त्यागी, अजय शर्मा, बीएस नेगी, कपिल यादव, सुशील शर्मा, विश्वदीप त्यागी, हाजी खुर्शीद अली, रिजवान मलिक, रूबी मलिक, सीमा, नजमीन, पंकज तेजानिया, चंद्रपाल, सूर्यकांत, शिवदत्त अधाना, सुरेश शर्मा, ब्रजकांत शर्मा, आचार्य विकास त्यागी, विनोद धाम, रियाज सैफी, श्याम पोरवाल, आबिद अली, पन्नालाल शर्मा, यश कौशिक और आशुतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम के बाद राजेंद्र पाल गौतम अपने पूर्व निर्धारित संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद ने उनके सफल प्रवास और संगठनात्मक अभियान के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
