नगीना धामपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से रिटायर्ड शिक्षक और बैंककर्मी की मौत

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Fatal Road Accident on Nagina-Dhampur Four-Lane Highway; Retired Teacher and Bank Employee Killed After Scorpio Collision IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

नगीना/बिजनौर (शिखर समाचार)। नगीना धामपुर फोरलेन मार्ग पर बुधवार पूर्वाह्न हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्कूटी को सामने से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों में एक सेवानिवृत्त शिक्षक और एक जिला सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हैं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शोकसभा से लौटते समय हुआ हादसा, पुरेनी के पास स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस के अनुसार धामपुर की साकेत कॉलोनी निवासी विजयपाल (67), जो सेवानिवृत्त शिक्षक थे, तथा ग्राम सराय-पुरेनी निवासी महावीर सिंह (68), जो जिला सहकारी बैंक से सेवानिवृत्त थे, बुधवार को स्कूटी से ग्राम पुरेनी में एक परिचित की शोकसभा में शामिल होने पहुंचे थे।

वहां से लौटते समय उन्होंने पुरेनी स्थित बैंक से रुपये निकाले और धामपुर के लिए रवाना हो गए। पूर्वाह्न करीब 10:45 बजे ग्राम पुरेनी स्थित आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के सामने जैसे ही वे अपनी लेन में मुड़े, तभी धामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कई फीट दूर जा गिरे बुजुर्ग, चालक फरार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बुजुर्ग कई फीट दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर कई पलटियां खाते हुए सड़क किनारे जा पलटी। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मंझेडा पुलिस चौकी और धामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों शवों को 108 एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया गया।

पुलिस ने स्कॉर्पियो कब्जे में ली, आरोपी चालक की तलाश जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presencehttps://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर प्राप्त हो गई है और आरोपी चालक की तलाश के साथ उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई।

Share This Article
Leave a comment