जेवर (शिखर समाचार)। जेवर क्षेत्र के थोरा गांव में सोमवार रात पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गांव के एक युवक को उसके घर के बाहर खड़े होने के दौरान गोली मार दी गई। गोली युवक के सीने में लगकर आर-पार निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए निकट के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार थोरा गांव निवासी 30 वर्षीय गोविंद ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर के मुख्य द्वार पर खड़ा था।
इसी दौरान गांव का रहने वाला सौरभ वहां अवैध तमंचा लेकर पहुंचा
इसी दौरान गांव का रहने वाला सौरभ वहां अवैध तमंचा लेकर पहुंचा। आरोप है कि दोनों के बीच पहले से चली आ रही रंजिश के चलते कहासुनी हुई और देखते ही देखते सौरभ ने गोविंद पर गोली चला दी। गोली सीधे उसके सीने में लगी और आर-पार निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। गंभीर रूप से घायल गोविंद को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घायल की मां बीना देवी की तहरीर पर पुलिस ने
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
घायल की मां बीना देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। मामले की गहन जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
