आलाकत्ल बरामदगी के दौरान हत्या आरोपी ने क्रासिंग पुलिस पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
During recovery of the murder weapon, the accused opened fire at Crossing police; shot in the leg IMAGE CREDIT TO पुलिस

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में मोहित शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौरव को पुलिस आला कत्ल की बरामदगी के लिए ले गई थी। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने की कोशिश की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के न्यू शांति नगर में मोहित शर्मा की गौरव और उसके साथियों ने मिलकर हत्या कर दी थी।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान गौरव ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को न्यू शांति नगर स्थित जल प्लांट के पास डंपिंग यार्ड की झाड़ियों में छिपाने की जानकारी दी थी।

इसी सूचना के आधार पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

इसी सूचना के आधार पर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस की टीम उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची ताकि हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल हथियार बरामद किया जा सके। मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी गौरव ने पहले पुलिस को इधर-उधर घुमाकर गुमराह करने का प्रयास किया। इसी दौरान वह अचानक झाड़ियों की ओर भागा और वहां पहले से छिपाकर रखा गए तमंचा निकाल लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने की कोशिश की, जिससे पुलिसकर्मियों की जान को खतरा उत्पन्न हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान चली गोली आरोपी गौरव के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेज दिया। आरोपी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल और आरोपी के कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर पुलिस ने उन्हें जांच के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Leave a comment