गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार): फर्जी दस्तावेजों से बैनामा कराने का वांछित आरोपी गिरफ्तार
लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
गढ़मुक्तेश्वर (शिखर समाचार)। थाना सिंभावली पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सिंभावली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 343/2025 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त विशाल अग्रवाल, पुत्र स्वर्गीय सुभाषचंद, निवासी दुर्गापुरी, थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर, को ग्राम खुडलिया फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया।
फर्जी दस्तावेजों से संपत्ति सौदे का आरोप
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनके आधार पर बैनामा कराने का आरोप है। मामले में वह काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजीत सिंह एवं कांस्टेबल धारा सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
