भीषण गर्मी का असर: कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे विद्यालय

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Severe heat impact: The timings of schools from classes 1 to 8 have been changed; now the schools will operate from 7:30 AM to 12:30 PM. IMAGE CREDIT TO बीएसए प्रोफाइल फोटो

हापुड़ (शिखर समाचार)
जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर दिया है। नए आदेश के अनुसार अब विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

गर्मी और उमस को देखते हुए बदला गया समय

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बीएसए दीपा भाटी ने बताया कि बढ़ते तापमान, तेज धूप और उमस के कारण विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों को लू एवं गर्मी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा। निर्धारित समय का उल्लंघन करने वाले संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment