अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Murder of a young man suspected of illicit relationships has been uncovered; main accused arrested IMAGE CREDIT TO पुलिस फाइल फोटो

बिजनौर (शिखर समाचार)
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव कोहरपुर में 28 जून की सुबह हुई युवक बिट्टू की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हत्या अवैध संबंधों के शक में की गई थी। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

अवैध संबंधों के शक में हुई थी हत्या

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि कोहरपुर निवासी बिट्टू की उसके पड़ोसी सुरेंद्र सिंह ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सुरेंद्र सिंह और उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपनी पुत्रवधू और बिट्टू के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान और नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने 28 जून की सुबह बिट्टू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a comment