थाना परिसर में दुष्कर्म पीड़िता का आत्मदाह का प्रयास, 60 प्रतिशत झुलसी, थाना प्रभारी निलंबित

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Attempted self-immolation by a rape survivor in a police station premises; 60 percent burn injuries, station in-charge suspended — IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)। जिला मुख्यालय स्थित शहर कोतवाली थाना परिसर में रविवार देर रात एक दुष्कर्म पीड़िता युवती ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास कर लिया। घटना से थाना परिसर में अफरा तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक युवती करीब 60 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। गंभीर अवस्था में उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर कोतवाली प्रभारी अमर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मामला किरतपुर थाना क्षेत्र के

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

जानकारी के अनुसार मामला किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छितावर की रहने वाली युवती अवनीशा से जुड़ा है। युवती ने स्वाहेड़ी निवासी सौरभ पुत्र संजू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित वर्तमान में सेना में कार्यरत है। पीड़िता का आरोप था कि मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसी नाराजगी के चलते वह देर रात शहर कोतवाली पहुंची और आत्मदाह का प्रयास कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा तथा पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि पीड़िता द्वारा आरोपित के खिलाफ पहले भी दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्रारंभिक विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य न मिलने के कारण उस मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई थी। इसके बाद पीड़िता की ओर से दोबारा मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसकी विवेचना पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार आरोपित सौरभ ने अपनी गिरफ्तारी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर रखा है। पीड़िता इसी बात से नाराज थी कि आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच कराई जा रही है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस बीच अवनीत मान को शहर कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Share This Article
Leave a comment