गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना लिंकरोड क्षेत्र में बिल्डर राजेश पांडे के अपहरण की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 5 करोड़ रुपए की रंगदारी वसूलने की योजना बनाई थी।
अपहरण और रंगदारी की योजना
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बिल्डर राजेश पांडे का अपहरण कर उनसे 5 करोड़ रुपए की मांग करने की योजना बनाई थी। डीसीपी धवल जायसवाल के अनुसार, यह पूरी साजिश लिंक रोड क्षेत्र में रची जा रही थी। आरोपियों ने इसके लिए कई बार प्रयास भी किए, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
सोशल मीडिया से हथियार की खरीद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अवैध तमंचा खरीदा था, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपए थी। इस अपराध में सभी ने मिलकर पैसा लगाया था और अपने दोस्त की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया था।
पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
पुलिस ने सत्यम सिंह (22), गौतम मिर्धा (25), नितिन तिवारी (26) और रोहित उर्फ हिटलर (29) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक स्विफ्ट कार, 1 रस्सी, 2 अवैध तमंचे और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पहली बार किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।
