योग शिविर के चौथे दिन साधकों ने किया उत्साहपूर्वक योगाभ्यास

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
On the Fourth Day of the Yoga Camp, Practitioners Performed Yoga Exercises with Enthusiasm IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित योग शिविर के चौथे दिन पतंजलि परिवार के सदस्यों एवं अन्य साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। शिविर में विभिन्न योग क्रियाओं और प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

योग क्रियाओं और प्राणायाम से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

कार्यक्रम के दौरान करण सिंह ने प्रतिभागियों को प्राणायाम का अभ्यास कराया, जबकि कुमुद शर्मा ने योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न योगासनों का प्रशिक्षण दिया। मूर्ति देवी ने सूक्ष्म व्यायाम एवं क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा सतीश तायल ने हास्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

इस अवसर पर अनुराग शर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योग शिविर में भाग लेकर इसके लाभ प्राप्त करने की अपील की। शिविर में करण सिंह, कुमुद शर्मा, मुकेश वर्मा, मूर्ति देवी, अनुज खंडेलवाल, अजय गर्ग, सोमपाल, जयप्रकाश छाबड़ा, अमित कुमार, सतीश तायल, रुद्र, रश्मि, नित्या, मुकुंद सहित अनेक साधक उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिसर में भी हुआ योग शिविर का आयोजन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

वहीं दूसरी ओर शामली नगर पालिका परिसर में दिव्य योग संस्थान के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के चौथे दिन साधकों को विभिन्न योग क्रियाओं एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

संस्थान के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने उपस्थित साधकों को स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान साधकों ने योगाचार्य जितेन्द्र शर्मा एवं उनकी पत्नी शिक्षा शर्मा को सम्मानित भी किया।

योग शिविर में बड़ी संख्या में साधकों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment