संजय नगर में जीडीए का बड़ा एक्शन : अवैध रूप से संचालित जेप्टो वेयर हाउस को किया ध्वस्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In a major move in Sanjay Nagar, GDA demolished an illegally operating Zepto warehouse. IMAGE CREDIT TO गाजियाबाद विकास प्राधिकरण

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए संजय नगर में एक बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन जोन 03 की टीम ने सेक्टर 23 में अवैध रूप से बने एक बड़े वेयर हाउस को ढहा दिया है, जहां जेप्टो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अपना स्टोर संचालित किया जा रहा था।

अवैध निर्माण और अग्नि सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

यह वेयर हाउस संजय नगर, सेक्टर 23 में भवन संख्या एल 343 के सामने लगभग 549 वर्ग मीटर जमीन पर शैलेन्द्र कुमार द्वारा अनाधिकृत रूप से बनाया गया था। जीडीए के अनुसार इस अवैध निर्माण को लेकर पहले भी उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 के तहत कार्रवाई की गई थी। प्राधिकरण ने निर्माणकर्ता और जेप्टो दोनों को स्थल पर अपनी अवैध गतिविधियां तुरंत बंद करने का नोटिस भेजा था।

अधिकारियों ने बताया कि इस भवन के निर्माण में अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री (फोम) का इस्तेमाल किया गया था, जो एक बड़ा खतरा था। वहां आग से बचाव का कोई भी इंतजाम नहीं था और मुख्य अग्निशमन अधिकारी से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया था। इस गंभीर लापरवाही के संबंध में अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया था। इन सभी चेतावनियों और कानूनी नोटिसों की लगातार अनदेखी किए जाने के बाद प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण का यह सख्त कदम उठाया।

विरोध के बावजूद पूरी हुई कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

मंगलवार को जब जीडीए की टीम पुलिस बल के साथ अवैध वेयर हाउस को गिराने पहुंची, तो स्थानीय निर्माणकर्ताओं और लोगों ने इसका काफी विरोध किया। हालांकि, मौके पर मौजूद प्राधिकरण और स्थानीय पुलिस बल ने हंगामा कर रहे लोगों को नियंत्रित कर लिया, जिसके बाद भारी मशीनों की मदद से वेयर हाउस को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान जीडीए के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सभी सुपरवाइजर/मेट और भारी संख्या में स्थानीय व प्राधिकरण पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

Share This Article
Leave a comment