ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)
जिलाधिकारी मेघा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आबकारी नीति 2026-27 के तहत ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान मॉडल शॉप की दो दुकानों का ऑनलाइन आवंटन किया गया, जिसका सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित लोगों को दिखाया गया।
मॉडल शॉप दुकानों का पारदर्शी आवंटन
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि मॉडल शॉप की दो दुकानों के लिए कुल छह आवेदन प्राप्त हुए थे। ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से दुकानों का आवंटन पारदर्शी तरीके से किया गया। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों से लगभग छह लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि इन दोनों दुकानों के व्यवस्थापन से शासन को लगभग 2.40 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रक्रिया सम्पन्न
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/international-trade-show-2025-dm/
लॉटरी प्रक्रिया के दौरान नामित सहायक आबकारी आयुक्त मोहन मीकिंग, पुलिस विभाग के नामित अधिकारी तथा सभी आबकारी निरीक्षक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया।
