अवैध निर्माण पर एमडीडीए का प्रहार : सहसपुर और मसूरी में गरजा बुलडोजर, कई निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
MDDA took action against illegal construction; bulldozers were used in Sahaspur and Mussoorie, demolishing multiple structures and plotted developments. IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

देहरादून (शिखर समाचार)
आरव शर्मा
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध निर्माणों और बिना स्वीकृति के विकसित की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में किसी को कोई राहत नहीं मिलेगी।

सहसपुर और सेलाकुई में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

सहसपुर क्षेत्र के ग्राम शेरपुर में नए हाईवे के निकट सुनील और अन्य भू-स्वामियों द्वारा लगभग पांच बीघा क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर चला। टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लॉटिंग से संबंधित सभी विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। इसी क्रम में सेलाकुई क्षेत्र में शेरपुर स्थित सेटेनियल स्कूल के पीछे सावेज द्वारा किए गए अवैध निर्माण को भी नियमों के विरुद्ध पाते हुए जमींदोज किया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, अवर अभियंता अमन पाल और सुपरवाइजर सिद्धार्थ सेमवाल मौजूद रहे।

मसूरी रोड कोलूखेत में भी चला बुलडोजर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-kamal-bhambri-appointed-youth-chief/

उधर, मसूरी रोड स्थित कोलूखेत में भी एमडीडीए की एक अन्य टीम ने सख्त रवैया अपनाते हुए कल्पना शर्मा, विक्रम रावत और विकास थापली द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अनुसार, यह निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और स्वीकृतियों के विपरीत पाया गया था। इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अजय मलिक, अवर अभियंता अनुराग नौटियाल और सुपरवाइजर पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 06 16 at 9.30.06 PM

विकास व्यवस्था और नियमों पर सख्ती

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

कार्रवाई को लेकर एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल ध्वस्तीकरण नहीं है, बल्कि प्राधिकरण क्षेत्र में सुनियोजित और नियमानुसार विकास सुनिश्चित करना है। अवैध निर्माण और प्लॉटिंग न केवल शहर के विकास की व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि भविष्य में नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे पर भी प्रतिकूल असर डालते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

वहीं एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि क्षेत्र में अवैध निर्माणों और प्लॉटिंग की नियमित निगरानी की जा रही है और जहां भी नियमों का उल्लंघन सामने आ रहा है, वहां तत्काल कार्रवाई हो रही है। प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के निर्माण या भूमि विकास से पूर्व आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त कर लें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment