ग्राम कुशलिया में चला प्रशासन का बुलडोजर, शत्रु सम्पत्ति हुई कब्जामुक्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Administration’s Bulldozer Action in Village Kushaliya; Encroached “Enemy Property” Freed — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे महानगर गाजियाबाद में प्रशासन सरकारी संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के नेतृत्व में जनपद में अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को थाना मुरादनगर क्षेत्र के ग्राम कुशलिया में बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

ग्राम कुशलिया में अवैध निर्माण ध्वस्त

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने बताया कि जांच आख्या के आधार पर दिनांक 15 जून 2026 को राजस्व एवं प्रशासनिक टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम कुशलिया, परगना डासना, तहसील एवं जनपद गाजियाबाद स्थित खसरा संख्या 1045 में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर शत्रु संपत्ति को कब्जामुक्त करा लिया गया है।

यह भूमि लगभग तीन वर्षों से आजाद उर्फ छोटे पुत्र फययाज के कब्जे में थी। प्रशासन के अनुसार कब्जा हटाई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रुपये है।

अवैध कब्जाधारियों पर एफआईआर की तैयारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्जाधारी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी, सार्वजनिक एवं गरीब नागरिकों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में भूमाफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गरीब एवं कमजोर वर्ग की संपत्तियों को मुक्त कराकर पात्र परिवारों को आवासीय लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “गरीब का गृह प्रवेश” अभियान के तहत जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment