लखनऊ से आई खनन विभाग की स्पेशल टीम का शामली में बड़ा एक्शन, ओवरलोड रेत डस्ट से भरे 4 ट्रक सील

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
"A special team from the Mining Department that arrived from Lucknow took major action in Shamli, sealing 4 trucks loaded with overburden sand and dust." IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जनपद शामली में खनन विभाग की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत और डस्ट से भरे चार ओवरलोड ट्रकों को सील कर दिया। लखनऊ से विशेष रूप से भेजी गई टीम ने मेरठ-करनाल हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा।

लखनऊ टीम की सघन चेकिंग में खुला ओवरलोडिंग का मामला

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जानकारी के अनुसार, लखनऊ से आए खनन विभाग के अधिकारी प्रशांत प्रभात के नेतृत्व में टीम ने हाईवे पर वाहनों की जांच की। इस दौरान कई ट्रक रेत और डस्ट का परिवहन करते मिले। जांच में पाया गया कि कुछ वाहन बिना वैध दस्तावेजों, बिना ओटीपी और निर्धारित मानकों से अधिक भार लेकर संचालित किए जा रहे थे।

खनन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों को सील कर दिया तथा उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन संचालकों और खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

आगे भी जारी रहेगा सख्त अभियान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

अधिकारी प्रशांत प्रभात ने बताया कि उन्हें लखनऊ से विशेष रूप से इस अभियान के लिए भेजा गया है। चेकिंग के दौरान कई वाहन बिना वैध कागजात, बिना ओटीपी और ओवरलोड पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले चार ट्रकों को सील कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं। लोगों में चर्चा है कि यदि ओवरलोड वाहन लंबे समय से संचालित हो रहे थे, तो स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती लगातार जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment