जिलाधिकारी जसजीत कौर ने किया बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
District Magistrate Jasjit Kaur inspected flood protection works and issued necessary instructions to officials. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

बिजनौर (शिखर समाचार)। जनपद को बाढ़ एवं नदी कटाव से सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिले में संचालित विभिन्न बाढ़ सुरक्षा एवं कटाव निरोधक परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

गंगा तट पर स्टड निर्माण और सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले ग्राम मिर्जापुर स्थित गलका मंदिर के निकट गंगा नदी तट पर पहुंचीं। यहां सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत एक नए स्टड का निर्माण तथा एक पुराने स्टड की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार कार्य पूर्ण होने के बाद ऐतिहासिक गलका मंदिर तथा मिर्जापुर गांव को गंगा नदी के कटाव और बाढ़ के खतरे से स्थायी सुरक्षा मिलेगी।

इसके बाद जिलाधिकारी ने मालन नदी पर स्थित बाकरपुर-यूसुफपुर तटबंध के सुदृढ़ीकरण एवं संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि तटबंध के मजबूत होने से यूसुफपुर, बाकरपुर, इमामपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों को बाढ़ के खतरे से राहत मिलेगी। साथ ही प्रतिवर्ष होने वाले जन-धन के नुकसान को भी प्रभावी रूप से रोका जा सकेगा।

जिलाधिकारी के निर्देश और सुरक्षा मानक

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि मानसून के दौरान ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवेंद्र पाल सिंह, अधिशासी अभियंता अफजलगढ़ सिंचाई खंड अवधेश कुमार शर्मा, सहायक अभियंता, अवर अभियंता तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment