ऑपरेशन दहन : करोड़ो के मादक पदार्थ का पुलिस ने किया विनिष्टीकरण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Operation Dahan: Police Destroy Narcotics Worth Crores — IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। ऑपरेशन प्रहार के तहत जहां गाजियाबाद पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री करने वालों की कमर तोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ ऑपरेशन दहन के तहत बुधवार को पुलिस ने 20 करोड़ 61 लाख रुपये की कीमत के मादक पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से विनिष्टीकरण किया। इस पूरी प्रक्रिया को इस तरह से किया गया कि जिससे वातावरण किसी भी तरह से प्रदूषित नहीं हो। इस प्रक्रिया को करने के लिए न्यायालय के अलावा कई विभागों से अनुमति ली गई और औषधि बनाने के लिए भी इनमें से कई मादक पदार्थों को औषधि केंद्र को दिया गया है।

63 मुकदमों से जुड़ा 16 हजार किलो से अधिक माल नष्ट

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम अमित सक्सेना ने बताया कि 63 मुकदमों से संबंधित 16 हजार 378 किलो से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट किया गया है। इन मुकदमों में चरस, गांजा, डोडा, स्मैक, हेरोइन, अफीम, नशीली गोलियां, नशीला पाउडर तथा कोडीन युक्त कफ सिरप शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान थाना नंदग्राम के मालखाने में वर्षों से जमा 15 हजार 735 लीटर कोडीन युक्त नशीले कफ सिरप का भी विनिष्टीकरण किया गया, जो इस अभियान का सबसे बड़ा हिस्सा रहा।

उच्च स्तरीय कमेटी की निगरानी में हुआ निस्तारण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

इस प्रक्रिया को करने के लिए न्यायालय की अनुमति, विभागीय स्वीकृति और संबंधित एजेंसियों की अनापत्ति प्राप्त होने के बाद उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में हापुड़ स्थित अधिकृत बायो-मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में सभी निर्धारित मानकों का पालन करते हुए मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

वहीं 4 किलो से अधिक अफीम को नष्ट करने के बजाय सरकारी अफीम एवं क्षारोद कारखाना भेजा जा रहा है और वहां इसका उपयोग औषधि निर्माण में किया जाएगा। ऑपरेशन दहन न केवल नशे के कारोबार पर बड़ी चोट है, बल्कि थानों के मालखानों में वर्षों से जमा संवेदनशील सामग्री के सुरक्षित निस्तारण और उन्हें व्यवस्थित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

Share This Article
Leave a comment