हापुड़ (शिखर समाचार)। नोएडा में 4 जून से 7 जून 2026 तक आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में जनपद हापुड़ के पिलखुवा निवासी दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में रुद्र कर्दम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि हर्षित कर्दम ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी कविता मीना ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
एयर पिस्टल स्पर्धा में रुद्र कर्दम का स्वर्ण
रुद्र कर्दम और हर्षित कर्दम की इस सफलता से पूरे हापुड़ जनपद में खुशी का माहौल है। दोनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल पिलखुवा बल्कि पूरे जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है।
खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।
