सपा नेता नवाब इम्तियाज ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, बुढ़ाना विधानसभा की रणनीति पर हुई चर्चा

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
SP leader Nawab Imtiaz meets Akhilesh Yadav; discussions held on Budhana Assembly strategy — IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कस्बा निवासी समाजवादी पार्टी के नेता नवाब इम्तियाज ने लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों तथा आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

लखनऊ में हुई इस मुलाकात में सपा सांसद हरेंद्र मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज तथा अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नवाब इम्तियाज ने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही संगठन को बूथ और जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

बुढ़ाना सीट को लेकर रणनीति पर चर्चा

ALSO READ:https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/ghaziabad-ghaziabad-woman-wrestler-sits-on-dharna-out-side-in-laws-house-makes-serious-allegation-on-husband-9521633.html

नवाब इम्तियाज ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बुढ़ाना सीट से ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाना चाहिए जिसकी जनता के बीच मजबूत पकड़ हो और जो जीत सुनिश्चित करने की क्षमता रखता हो। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बैठक के दौरान विधायक पंकज मलिक, पूर्व प्रधान अतहर हसन, अकरम खान, इमरान, जितेंद्र कश्यप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनाव को लेकर सपा संगठन ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है और लगातार कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment