बिजनौर व सम्भल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तीन हिस्ट्रीशीटरों की 31 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Joint Operation by Bijnor and Sambhal Police: Assets Worth Over ₹31 Lakh of Three History-Sheeters Attached — IMAGE CREDIT TO POLICE

बिजनौर (शिखर समाचार)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजनौर और सम्भल पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की 31 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत की गई।

संयुक्त पुलिस टीम ने की कुर्की की कार्रवाई

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जानकारी के अनुसार बिजनौर के थाना शेरकोट पुलिस तथा सम्भल के थाना असमौली पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने स्थानीय तहसीलदार की मौजूदगी में सम्भल जनपद के ग्राम हरथला में पहुंचकर कुर्की की मुनादी कराई और संपत्तियों को जब्त किया।

यह कार्रवाई थाना अफजलगढ़ (बिजनौर) में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 281/25, धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के तहत की गई।

तीनों अपराधियों की अवैध संपत्ति जब्त

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

पुलिस के अनुसार ग्राम हरथला निवासी इस्तकार उर्फ इस्तखार द्वारा अवैध आय से निर्मित दो आलीशान आवासीय मकानों को कुर्क किया गया, जिनकी अनुमानित कीमत 11,00,922 रुपये है।

इसके अतिरिक्त आरोपी खुर्शीद के 150 वर्ग गज क्षेत्रफल में बने आवासीय मकान एवं भूमि को भी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 10,21,443 रुपये आंकी गई है। वहीं आरोपी शादाब के 150 वर्ग गज क्षेत्रफल वाले आवासीय मकान को भी कुर्क किया गया, जिसकी कीमत लगभग 10,16,443 रुपये बताई गई है।

31 लाख से अधिक की संपत्ति पर कार्रवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

पुलिस ने बताया कि कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 31,38,808 रुपये है। तीनों आरोपी थाना असमौली (सम्भल) के चिन्हित हिस्ट्रीशीटर हैं। इनके विरुद्ध बिजनौर, सम्भल सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों तथा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के कई थानों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment