तहसील समाधान दिवस से पहले डीएम ने किया धौलाना तहसील का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दी चेतावनी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Before Tehsil Samadhan Diwas, the DM conducted a surprise inspection of Dhaulana Tehsil and warned officials — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी कविता मीना ने शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने से पूर्व तहसील धौलाना के सभी पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच कर अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धौलाना तहसील का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्येक पटल पर पहुंचकर कार्यों की समीक्षा की और कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा शिथिलता या लापरवाही पाई गई तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

धौलाना में 45 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में तहसील धौलाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

गढ़मुक्तेश्वर और हापुड़ तहसील में भी हुई सुनवाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

तहसील हापुड़ में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया।

वहीं तहसील गढ़मुक्तेश्वर में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया।

कुल 128 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 128 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नवजात शिशुओं की गोद भराई की रस्म भी निभाई और परिवारों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a comment