आईटीएस मोहननगर में 700 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, शिक्षा क्षेत्र की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
700 meritorious students were honored at ITS Mohan Nagar; outstanding talents in the education sector received recognition — IMAGE CREDIT TO ITS

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आईटीएस मोहननगर द्वारा चाणक्य सभागार में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड एवं फेलिसिटेशन सेरेमनी-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में दिल्ली, साहिबाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के लगभग 100 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया, जबकि 700 मेधावी विद्यार्थियों को “मेरिटोरियस अवार्ड” प्रदान किए गए।

100 स्कूलों के शिक्षक-प्रधानाचार्य और 700 छात्र हुए सम्मानित

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षा जगत से जुड़े लोग शामिल हुए। लगभग 100 विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक तथा 700 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कुल मिलाकर लगभग एक हजार प्रतिभागियों—शिक्षक, छात्र, अभिभावक और गणमान्य अतिथि—की उपस्थिति रही।

किरण बेदी ने किया दीप प्रज्वलन, युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

कार्यक्रम का शुभारंभ पुड्डुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उनके साथ आईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, लतिका चड्ढा और अन्य गणमान्य लोगों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की।

किरण बेदी ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए समय और ऊर्जा का सही उपयोग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

शिक्षा और तकनीक के महत्व पर जोर, AI अपनाने की सलाह

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

आईटीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें शिक्षकों और अभिभावकों का मार्गदर्शन मिल रहा है। उन्होंने छात्रों को बदलते समय के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी।

आईटीएस यूजी कैंपस की प्रिंसिपल डॉ. नैंसी शर्मा ने संस्थान की उपलब्धियों और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में उन 700 विद्यार्थियों को “मेरिटोरियस अवार्ड” दिया गया, जिन्होंने कक्षा 12 की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को निरंतर प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

Share This Article
Leave a comment