गाजियाबाद (शिखर समाचार)। लोनी पुलिस ने ओमकार की मिसिंग हिस्ट्री का खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि ओमकार की गोली मारकर हत्या उसके पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक बार फिर 50 हजार के इनामी मोहित को गिरफ्तार किया है, जबकि 50 हजार के अन्य फरार चल रहे 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लोनी पुलिस अब तक इस पूरे घटनाक्रम में 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
17 आरोपियों की गिरफ्तारी, मोहित से हुआ बड़ा खुलासा
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि बीती 30 मई 2026 को सुरेंद्र ने ओमकार के गोली मारकर अपहरण कर ले जाने की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान 12 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और फरार आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में मोहित को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि देवेश और सौरभ के बीच झगड़ा हुआ था। इस विवाद की पंचायत ओमकार के घर हुई थी। पंचायत के दौरान ओमकार ने सौरभ के पिता की बेइज्जती करते हुए मारपीट की थी। इसी का बदला लेने के लिए सौरभ ने ओमकार की हत्या की साजिश रची।
शराब पार्टी के बाद की गई हत्या, शव नहर में फेंका गया
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
आरोपियों को पता था कि ओमकार सुबह चारा लेने जाता है। इसी योजना के तहत सभी ने रात में शराब पी और सुबह ओमकार के आते ही उसे गोली मार दी। हत्या के बाद शव को गाड़ी में डालकर नहर में फेंक दिया गया।
पुलिस का कहना है कि शव की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
