नोएडा लोकमंच के पहला कदम और वर्ल्ड मलयाली काउंसिल ने पर्यावरण दिवस पर लगाई हरित अलख

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Noida Lok Manch (Noida Lok Manch) and World Malayali Council Spark Green Awareness on Environment Day with “Pehla Kadam” Initiative – IMAGE CREDIT TO लोकमंच

नोएडा (शिखर समाचार)। नोएडा लोकमंच के पहला कदम अभियान तथा वर्ल्ड मलयाली काउंसिल, उत्तर प्रदेश प्रांत के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी, सेक्टर-15 में भव्य कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और पौधारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व पर विचार

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

मुख्य वक्ता आनंद मोहन सिंह, निदेशक (उद्यान), नोएडा प्राधिकरण ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं और जीवन को स्वस्थ बनाते हैं। उन्होंने सभी से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विशिष्ट वक्ता डॉ. श्रीराज सोमराजन, वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक, महर्षि आयुर्वेद अस्पताल एवं सीएमओ, महर्षि वेलनेस क्लिनिक, नोएडा ने आयुर्वेद और पर्यावरण के गहरे संबंधों को समझाया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण के बिना स्वस्थ समाज संभव नहीं।

सामुदायिक भागीदारी और पौधा विनिमय पहल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

वर्ल्ड मलयाली काउंसिल, उत्तर प्रदेश प्रांत के सदस्यों ने पर्यावरण संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और सामुदायिक हरित पहल को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। राजस्थान कल्याण परिषद से जुड़े अरविंद सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों और नागरिकों ने मिलकर केक काटा और यह दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पौधा विनिमय गतिविधि रही, जिसमें करीब 100 से 200 पौधों का आदान-प्रदान हुआ। इस पहल ने लोगों को पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रेरित किया।

पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना ने स्वागत संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण एक दिन का विषय नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प दिलाया। सभी ने प्लास्टिक प्रदूषण कम करने, अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण बचाने को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सी.ए. अनुप जयरथ, ओ.पी. पारीक, राम शरण गौर, राजेश श्रीवास्तव, रेनू छिब्बर, लीका सक्सेना, विभा बंसल, राजेश्वरी त्यागराजन, सुनीता खटाना सहित कई गणमान्य नागरिक और पर्यावरण प्रेमी शामिल हुए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

नोएडा लोकमंच एवं वर्ल्ड मलयाली काउंसिल का यह प्रयास पर्यावरणीय चेतना को मजबूत करने और हरित भविष्य के निर्माण में एक सार्थक ‘पहला कदम’ साबित हुआ।

Share This Article
Leave a comment