तेज आंधी तूफान से सड़कों पर गिरे पेड़, बाधित सड़कों को नगर निगम ने किया मुक्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Trees fell on roads due to a strong storm; municipal corporation cleared the blocked roads — IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी किया था। गुरुवार दोपहर अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया और कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं।

तेज हवाओं के कारण कई वृक्ष उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात बाधित हुआ और कई मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद बारिश शुरू होने से हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए।

नगर निगम की टीमें राहत कार्य में जुटीं

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

मौसम बिगड़ते ही नगर निगम की पूरी टीम अलर्ट मोड पर आ गई और सड़कों से गिरे हुए पेड़ों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया, ताकि यातायात सुचारु किया जा सके।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए सभी निगम अधिकारियों और टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग को विशेष रूप से रात के समय भी अलर्ट रहने को कहा।

विभिन्न विभागों को दिए गए विशेष निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज और महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद को अपनी-अपनी टीमों के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही प्रकाश विभाग को भी रात में मौसम की स्थिति को देखते हुए निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

कई इलाकों में पेड़ हटाने का कार्य जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

नगर निगम की उद्यान विभाग की टीम ने इंदिरापुरम के वैभव खंड, तहसील के पास सिटी जोन, कवि नगर जोन, शास्त्री नगर, राज नगर और विवेकानंद नगर सहित कई क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरे हुए पेड़ों को हटाया।

अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें भी तैनात की गई हैं।

Share This Article
Leave a comment