केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून तक चलेगा जनकल्याण अभियान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A public welfare campaign will be held from June 5 to June 21 to mark the completion of 12 years of the Central Government — IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी किया था। गुरुवार दोपहर अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया और कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं।

तेज हवाओं के कारण कई वृक्ष टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई। आंधी के बाद शुरू हुई बारिश ने हालात को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया।

नगर निगम की टीमें राहत कार्य में जुटीं

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

मौसम बिगड़ते ही नगर निगम की टीमें अलर्ट मोड पर आ गईं और सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य तेजी से शुरू किया गया, ताकि यातायात को सुचारु किया जा सके।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मौसम विभाग के येलो अलर्ट के मद्देनजर सभी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

विभिन्न विभागों को विशेष सतर्कता के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

नगर आयुक्त ने उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग को विशेष रूप से रात के समय भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज तथा महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद को अपनी-अपनी टीमों के साथ स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा।

इसके साथ ही प्रकाश विभाग को भी रात में मौसम की स्थिति को देखते हुए नियमित निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कई क्षेत्रों में पेड़ हटाने का कार्य जारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

नगर निगम की उद्यान विभाग की टीम ने इंदिरापुरम के वैभव खंड, तहसील के पास सिटी जोन, कवि नगर जोन, शास्त्री नगर, राज नगर और विवेकानंद नगर सहित कई इलाकों में तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरे हुए पेड़ों को हटाया।

अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें भी तैनात की जा रही हैं।

Share This Article
Leave a comment