नंदग्राम पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
“Nandgram Police arrested two accused involved in motorcycle theft.” IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)

थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 अभियुक्त अभिषेक और लोकेश को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की।

हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस की कार्रवाई

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार 2 संदिग्ध लोग आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में खुलासा: दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय थे आरोपी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

बरामद मोटरसाइकिल की जांच में एक बाइक चोरी की निकली। उनकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बाइक चिन्हित कर चोरी करते थे और बाद में उन्हें बेच देते थे। दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment