—–श्रेष्ठ प्रशासनिक कार्यों और उपलब्धियों को लेकर किया अभिनंदन
हापुड़ (शिखर समाचार)
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद की मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी की ओर से उन्हें भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
आईएएस श्रुति शर्मा का किया गया सम्मान
नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर एवं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन मोहम्मद दानिश कुरैशी ने बताया कि श्रुति शर्मा वर्ष 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यकाल में विभिन्न पदों पर रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
जनहित कार्यों की सराहना
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
उन्होंने कहा कि देवरिया में संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम के रूप में कार्य करते हुए श्रुति शर्मा ने जनहित से जुड़े अनेक प्रभावी कार्य किए, जिनकी सराहना आज भी स्थानीय लोग करते हैं। उनके अनुसार जनपद हापुड़ के लिए यह गौरव की बात है कि यहां एक प्रतिभाशाली एवं शीर्ष रैंक प्राप्त आईएएस अधिकारी प्रशासनिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।
भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
सम्मान समारोह के दौरान सोसाइटी पदाधिकारियों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए जनहित और विकास कार्यों में निरंतर योगदान की सराहना की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
