जनगणना 2027 के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणनाकर्ता सम्मानित

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Enumerators who performed excellently in the first phase of Census 2027 were honored.” IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)

जनपद हापुड़ में संचालित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान गणना कार्य में उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।

समय से पहले कार्य पूर्ण कर मिसाल कायम

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

तहसील हापुड़ क्षेत्र के अंतर्गत सर्किल संख्या-33 के सुपरवाइजर राजेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यक्षेत्र के एचएलबी-60 में कुल अनुमानित 129 जनगणना मकानों का कार्य नियुक्त गणनाकर्ता नौशाद अली, सहायक अध्यापक, जगपाल सिंह स्मारक हायर सेकेंडरी स्कूल, निजामपुर द्वारा दिनांक 23 मई 2026 को सर्वप्रथम पूर्ण कर लिया गया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए हुआ सम्मान

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

उक्त सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य को दृष्टिगत रखते हुए तहसील प्रशासन द्वारा संबंधित गणनाकर्ता को सम्मानित किए जाने हेतु संस्तुति प्रेषित की गई थी। जनगणना 2027 जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीना द्वारा नौशाद अली को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इसी प्रकार निष्ठा, समयबद्धता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

नागरिकों से सहयोग की अपील

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

प्रशासन की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना 2027 अभियान में लगे प्रगणकों को सहयोग प्रदान करें तथा जनगणना से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों का सही उत्तर देकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Share This Article
Leave a comment