सरस्वती शिशु मंदिर में पांच दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन, बच्चों ने दिखाया हुनर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“A five-day summer camp at Saraswati Shishu Mandir concluded with colorful celebrations; children showcased their talents.” IMAGE CREDIT TO स्कूल

बिजनौर (शिखर समाचार)

स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर जाटान में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन समारोह उत्साह और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। समापन अवसर पर बच्चों ने पांच दिनों में सीखी गई विभिन्न गतिविधियों और कौशलों का आकर्षक प्रदर्शन कर सभी उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

योग, ताइक्वांडो और क्राफ्ट का शानदार प्रदर्शन

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

कार्यक्रम में बच्चों ने योग शिक्षिका शैली शर्मा के निर्देशन में विभिन्न योगासन प्रस्तुत किए तथा योग प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं ताइक्वांडो शिक्षिकाएं अतिक्षा और आरना के मार्गदर्शन में बच्चों ने आत्मरक्षा के प्रभावशाली स्टेप्स का प्रदर्शन किया।

महिमा भटनागर के निर्देशन में बच्चों द्वारा तैयार की गई सुंदर क्राफ्ट सामग्री की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।

जल संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक ने जीता दिल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

आचार्या पूनम के निर्देशन में जल संरक्षण विषय पर आधारित भावपूर्ण नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। समर कैंप में करीब 60 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में नगर संघचालक विकास लाटियान, नगर कार्यवाह दीपक चौहान, प्रधानाचार्य राजीव वर्मा, छवि कौशल, कामेश्वरी देवी तथा ललिता चौहान ने बच्चों को आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. अजय राणा, राजीव अग्रवाल, डॉ. सुमित बिश्नोई तथा विद्या भारती के पूर्व छात्र पीयूष मित्तल, कृष्ण मोहन, रितेश भटनागर, पंकज बिश्नोई और अमित चौधरी ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र रितेश भटनागर ने किया।

Share This Article
Leave a comment