गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए संयुक्त कार्यवाही करेंगे विभाग, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
“In Ghaziabad, departments will carry out joint action to improve air quality; a meeting was held under the chairmanship of the District Magistrate.” IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)

प्रमुख सचिव नगर विकास अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन ने गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता को सुधार करने के आदेश दिए हुए हैं। आदेशों को लेकर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड की उपस्थिति में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहर को धूल मुक्त बनाने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कार्य योजना प्रस्तुत की।

विभागों के साथ संयुक्त कार्य योजना पर चर्चा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

बैठक में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, गाजियाबाद नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, यूपीसीडा, आवास विकास परिषद के अधिकारियों को कार्य योजना के तहत सड़कों को धूल मुक्त करने और गड्ढा मुक्त करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

विशेष रूप से मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ भी बैठक में उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद की प्रमुख एंट्री के साथ-साथ प्रमुख सड़कें भी व्यवस्थित की जा रही हैं।

संयुक्त निरीक्षण और गुणवत्ता पर जोर

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन सड़कों का रख-रखाव गाजियाबाद नगर निगम के अलावा आवास विकास परिषद, लोक निर्माण विभाग या अन्य एजेंसियों के अंतर्गत आता है, उन सभी पर संयुक्त रूप से कार्य किया जाए। साथ ही मौके का स्थलीय निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम की धूल नियंत्रण अभियान की जानकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम का सड़कों को धूल मुक्त करने का अभियान निरंतर जारी है, जिसमें उपकरणों के माध्यम से रोड स्वीपिंग का कार्य भी प्रतिदिन कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हैं और एमआरएस मशीन के माध्यम से रोड स्वीपिंग और सड़कों को धूल मुक्त किया जा रहा है। वॉटर स्प्रिंकलर के माध्यम से निरंतर पानी का छिड़काव भी जारी है।

अन्य विभागों को भी अभियान तेज करने के निर्देश

ALSO READ:https://www.hindustantimes.com/india-news/distasteful-diabolical-bjp-slams-kharge-for-gaffe-over-president-droupadi-murmu-ram-nath-kovinds-names-101751970441200.html

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम समय-समय पर प्रमुख सड़कों पर विशेष अभियान भी चला रहा है। अन्य विभाग भी अपने-अपने क्षेत्रों में इसी प्रकार अभियान चलाकर धूल मुक्त करने की कार्यवाही करें, जिसमें निगम विशेष सहयोग करेगा।

Share This Article
Leave a comment