जीडीए का बड़ा एक्शन: डासना और शौर्यपुरम में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, भारी विरोध के बीच निर्माण ध्वस्त

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
“Major action by the GDA: Bulldozers rolled over illegal colonies in Dasna and Shauryapuram; constructions were demolished amid heavy protests.” IMAGE CREDIT TO प्राधिकरण

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए बसाई जा रही कॉलोनियों के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार (27 मई) को जीडीए उपाध्यक्ष के कड़े निर्देशों के बाद प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को जमींदोज कर दिया। इस दौरान कॉलोनाइजरों ने भारी हंगामा और विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उनकी एक न चली और अवैध रूप से बनाई गई सड़कें, बाउंड्रीवॉल व साइट ऑफिस ढहा दिए गए।

नाले की जमीन और स्कूल के लिए आरक्षित जगह पर कट रहे थे प्लॉट

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

प्रवर्तन जोन-5 के प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले डासना गांव के उस्मान गढ़ी में खसरा नंबर-3823 (मि.) पर कार्रवाई की। यहां दिनेश कुमार, राकेश कुमार और लोकेश कुमार (पुत्र बनवारी लाल) द्वारा गंदे नाले की लगभग 3000 वर्ग मीटर जमीन पर कच्ची सड़क बनाकर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी।

इसके बाद टीम का बुलडोजर शौर्यपुरम जयपुरिया पहुंचा। यहां अनिल जैन द्वारा लगभग 4000 वर्ग मीटर भूखंड पर अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे थे। यह जमीन प्राधिकरण की स्वीकृत डीपीआर में स्कूल/कॉलेज के लिए आरक्षित थी। इसके अलावा, शौर्यपुरम (शाहपुर बम्हैटा) में भी अनिल जैन द्वारा करीब 1000 वर्ग मीटर के दायरे में स्वीकृत डीपीआर में दर्शाई गई सड़क पर ही आरसीसी के कॉलम खड़े कर लिए गए थे।

कोई स्वीकृत नक्शा नहीं दिखा पाए निर्माणकर्ता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

जीडीए अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान निर्माणकर्ता मौके पर कोई भी स्वीकृत तलपट मानचित्र (लेआउट प्लान) नहीं दिखा सके। ध्वस्तीकरण की इस पूरी कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन जोन-5 के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और समस्त स्टाफ के साथ-साथ प्राधिकरण का पुलिस बल और प्रवर्तन दस्ता पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिसके चलते अवैध कॉलोनाइजरों का विरोध बेअसर साबित हुआ और निर्माण पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

Share This Article
Leave a comment