दो दिन पहले लापता हुए नाबालिग किशोर का शव मिला, कुकर्म के बाद हत्या का आरोप

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The body of a minor boy who went missing two days ago was found, allegations of rape and murder were made. IMAGE CREDIT TO REPORTER

जेवर (शिखर समाचार)। जेवर क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले लापता हुए कक्षा छह के छात्र 14 वर्षीय किशोर का शव शुक्रवार देर रात गांव के पास बने एक कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने किशोर के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी निर्मम हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

दो दिन पहले हुआ था लापता, परिजन कर रहे थे तलाश

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

जानकारी के अनुसार किशोर गुरुवार को अचानक लापता हो गया था। पीड़ित पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिवार लगातार उसकी तलाश में जुटा था। शुक्रवार रात गांव से कुछ दूरी पर बनी एक बस्ती में तलाश के दौरान परिजनों को एक कमरे से दुर्गंध आती महसूस हुई। कमरे के अंदर देखने पर किशोर का शव पड़ा मिला। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

परिजनों का आरोप है कि कुछ युवक किशोर को हुक्का पिलाने के बहाने वहां ले गए थे। आरोप है कि उसके साथ कुकर्म किया गया और बाद में हत्या कर दी गई। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया तथा तेजाब डालकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया। जिस स्थान पर शव मिला, वहां अवैध गतिविधियां होने की बात भी परिजनों ने कही है।

पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों का हंगामा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जब एम्बुलेंस शव लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर इंटरचेंज से नीचे उतरी तो सैकड़ों ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को फांसी देने, एनकाउंटर करने और अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाने की मांग की। सूचना पर डीसीपी, एडीसीपी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खोला गया।

पुलिस अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment