ऑपरेशन प्रहार: अवैध मादक पदार्थ के साथ नंदग्राम पुलिस ने 1 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Under “Operation Prahar,” Nandgram Police arrested a woman accused of possessing illegal narcotic substances. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए गाजियाबाद में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पुलिस लगातार मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री करने वालों को गिरफ्तार कर रही है। थाना नंदग्राम पुलिस ने चेकिंग के दौरान महिला अभियुक्ता गीता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर 900 ग्राम अवैध गांजा, 172 ग्राम स्मैक और लगभग 6 लाख रुपए नगद बरामद किए।

ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार कार्रवाई

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

संवाददाता सम्मेलन में डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस आयुक्त के आदेश पर गाजियाबाद के प्रत्येक जोन में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री करने वालों को गिरफ्तार कर रही है।

चेकिंग के दौरान महिला गिरफ्तार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

चेकिंग के दौरान नंदग्राम पुलिस ने महिला अभियुक्ता गीता को गिरफ्तार किया है। गीता थाना नंदग्राम क्षेत्र में घूमते-फिरते राहगीरों को मादक पदार्थ बेचने का काम करती थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का अन्य आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment