थाना समाधान दिवस में डीएम एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
At the Police Station “Samadhan Diwas,” the District Magistrate and Superintendent of Police heard public grievances and directed that they be resolved in a time-bound manner. IMAGE CREDIT TO POLICE

शामली (शिखर समाचार)। जिलाधिकारी आलोक यादव एवं पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को कोतवाली कांधला में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

फरियादियों ने रखीं समस्याएं

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा मौके पर जाकर जांच करते हुए समस्याओं का समाधान कराया जाए।

संयुक्त टीम से त्वरित निस्तारण के निर्देश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

डीएम और एसपी ने भूमि संबंधी मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, इसलिए शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला एवं उपजिलाधिकारी कैराना शिवाजी यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment