रोबोटिक सिस्टम से होगा यशोदा अस्पाताल नेहरू नगर में घुटने व कूल्हे का प्रत्यारोपण

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Robotic system will be used for knee and hip replacement at Yashoda Hospital Nehru Nagar. IMAGE CREDIT TO हॉस्पिटल

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। यशोदा अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, नेहरू नगर में क्यूविस ऑर्थोपेडिक रोबोटिक-असिस्टेड सर्जिकल सिस्टम शुरू हो गया है। इसके साथ अस्पताल ने अपनी घुटने एवं कूल्हे के प्रत्यारोपण सेवाओं को और अधिक सशक्त किया है। उद्घाटन समारोह में यशोदा अस्पताल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रजत अरोड़ा उपस्थित रहे। इस अवसर पर ऑर्थोपेडिक्स, घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण तथा ट्रॉमा सर्जरी विभाग की टीम भी मौजूद रही।

उन्नत रोबोटिक सिस्टम से सर्जरी होगी अधिक सटीक

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह क्यूविस रोबोटिक सिस्टम ऑर्थोपेडिक सर्जरी, विशेषकर घुटने एवं कूल्हे के प्रत्यारोपण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 6-एक्सिस रोबोटिक आर्म, ट्रैकिंग सेंसर और ऑटोमैटिक कटिंग तकनीक के साथ यह सिस्टम सर्जरी में अधिक सटीकता प्रदान करता है और मानवीय त्रुटियों की संभावना को न्यूनतम करता है।

डॉ. दिनेश अरोड़ा ने कहा कि यह सिस्टम पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली-एनसीआर में उन्नत चिकित्सा तकनीक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

बेहतर उपचार और तेज रिकवरी का दावा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रजत अरोड़ा ने कहा कि यह तकनीक अधिक सटीकता, व्यक्तिगत उपचार और बेहतर सर्जिकल परिणामों के साथ मरीजों की शीघ्र रिकवरी में सहायक होगी।

इस अवसर पर ऑर्थोपेडिक टीम में डॉ. विपिन कुमार त्यागी, डॉ. अजय पंवार, डॉ. राहुल काकरन एवं डॉ. दिवास गुप्ता शामिल रहे। अस्पताल प्रशासन ने इसे क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

Share This Article
Leave a comment