गाजियाबाद (शिखर समाचार)। मेयर सुनीता दयाल ने शहर में विभिन्न स्थानों पर 16 करोड़ 61 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। विजय नगर वार्ड-7 सुदामापुरी में विधायक संजीव शर्मा के साथ नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर इन कार्यों की शुरुआत की गई।
जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ शिलान्यास
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
इस मौके पर पार्षद विनिल दत्त, संतोष राणा, भागवत गुप्ता, सीमा यादव, नितिन कुमार, सुभाष चौधरी, कुलदीप त्यागी, शशि सिंह, अमित त्यागी, राज कुमार नागर, रीमा गौतम, हिमांशु चौधरी, राजीव भाटी, मुन्नी देवी, विजय चौधरी, शशि खेमका सहित कई पार्षद और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा मण्डल अध्यक्ष हेमराज माहौर, थान सिंह, राजेश पंडित, प्रदीप त्यागी, वीरेन्द्र आदि भी उपस्थित रहे।
मेयर ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षदों और जनता की लगातार मांग के बाद संबंधित अवर अभियंता से वार्ता कर एस्टीमेट तैयार कराया गया और 15वें वित्त आयोग की धनराशि से इन कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
शहर के चौमुखी विकास पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/
विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि शहर में लगातार विकास कार्यों का शुभारंभ किया जा रहा है और उनकी पार्टी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद को 2047 से पहले ही पूर्ण विकसित शहर के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है।
मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि 16 करोड़ 61 लाख रुपये के विकास कार्यों के जरिए शहर के हर कोने में चौमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब शहर में कोई भी नाला या सड़क ऐसी नहीं बचेगी जिसमें गड्ढा हो। सरकार द्वारा विकास के लिए लगातार धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे जनता की मूल सुविधाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।
