उत्तराखंड के उभरते सितारे अनय नेगी का कमाल, क्रिकेट जगत में चमका प्रतिभा का सूरज

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Emerging star Anay Negi from Uttarakhand impressed everyone with his performance, shining as a rising talent in the world of cricket. IMAGE CREDIT TO REPORTER

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड (शिखर समाचार)। कम उम्र में बड़े सपनों और शानदार प्रदर्शन के दम पर उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर अनय नेगी लगातार सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। 18 अक्टूबर 2009 को जन्मे अनय नेगी एक प्रतिभाशाली ओपनर बल्लेबाज और तेज गेंदबाज हैं, जिनका सपना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर बनना है। अनय अपने आदर्श भारतीय स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya को मानते हैं।

राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी से की शानदार शुरुआत

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

अनय ने वर्ष 2023-24 में अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने राजस्थान के खिलाफ शानदार 143 रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद 2024-25 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ 71 रन और कर्नाटक के विरुद्ध 90 रन की दमदार पारी खेली। वहीं 2025-26 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अनय ने केवल 5 मैचों में 373 रन बनाए, जिसमें कर्नाटक के खिलाफ 131 रन की बेहतरीन शतकीय पारी और तीन अर्धशतक शामिल रहे। पूरे टूर्नामेंट में उनका औसत 65 रहा।

अनय के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन अंडर-16 एनसीए/सीओई कैंप जयपुर के लिए भी किया गया, जो उनके क्रिकेट भविष्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

खेल परिवार से मिला मजबूत समर्थन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

अनय के पिता नरेंद्र नेगी स्वयं पूर्व क्रिकेटर एवं स्पोर्ट्स डायरेक्टर हैं, जबकि माता दीप्तिशिखा नेगी शिक्षिका हैं। उनके कोच मुकेश कुमार लगातार उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके छोटे भाई आरोन नेगी भी क्रिकेट से जुड़े हुए हैं।

पौड़ी गढ़वाल के कोटवाड़ा क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे अनय नेगी आज उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अनय इसी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहे, तो आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बन सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment