ज्वैलर्स एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, व्यापारियों और कारीगरों की समस्याएं उठाईं

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The Jewelers Association submitted a memorandum to the District Magistrate, raising concerns about the problems faced by traders and artisans. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

शामली (शिखर समाचार)
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन शामली इकाई के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी आलोक यादव को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों एवं कारीगरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।

जीएसटी और आयकर विभाग से राहत की मांग

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

सोमवार को दिए गए ज्ञापन में एसोसिएशन ने मांग की कि जीएसटी विभाग द्वारा टर्नओवर कम होने की स्थिति में व्यापारियों को अनावश्यक नोटिस जारी न किए जाएं तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न न हो। साथ ही आयकर विभाग द्वारा व्यापार में कम लाभ होने पर व्यापारियों के शोषण पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई।

एसोसिएशन ने सरकार से बैंकों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी व्यापारी की सीसी लिमिट या करंट लिमिट में कमी पाई जाती है तो उसकी लिमिट कम न की जाए, बल्कि व्यापारियों को सहयोग प्रदान किया जाए।

कारीगरों के लिए ब्याज मुक्त ऋण की मांग

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

ज्ञापन में छोटे कारीगरों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से पांच वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की मांग भी की गई, ताकि वे अपनी जीविका और रोजगार को बेहतर ढंग से संचालित कर सकें।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से उनके सुझाव प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का अनुरोध किया। इस दौरान पवन कुमार सिंघल, रवि संगल और वैभव प्रकाश गोयल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment