आइजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The District Magistrate has instructed officials to ensure quality disposal of IGRS (Integrated Grievance Redressal System) complaints. IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

हापुड़ (शिखर समाचार)
जनपद में आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर सख्त निर्देश

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

जिलाधिकारी ने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा शासन स्तर से लगातार की जाती है। यदि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया जाता है तो इससे जनपद की रैंकिंग प्रभावित होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की रैंकिंग खराब प्रदर्शित हो रही है, वे तत्काल सुधारात्मक कदम उठाएं और शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसकी समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही आख्या रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाए, ताकि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता बनी रहे और जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके।

जनता और प्रशासन के बीच विश्वास का माध्यम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल जनता और प्रशासन के बीच विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment