एटीएम कैश वैन डकैती के वांछित 2 अभियुक्त मुठभेड़ में हुए ढ़ेर, 1 लाख के थे ईनामी

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
“Two wanted accused in the ATM cash van robbery, carrying a reward of ₹1 lakh each, were killed in an encounter.” IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में बीती 6 मई 2026 को एटीएम कैश वैन डकैती के वांछित 2 अभियुक्त जुबैर और समीर को मुठभेड़ में पुलिस ने ढेर कर दिया। दोनों के ऊपर 1-1 लाख रुपये का ईनाम घोषित था और पुलिस लगातार इनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे हुए 9 लाख रुपये नकद, 1 स्विफ्ट कार, असलाह, कारतूस और सीसीटीवी की डीवीआर बरामद की।

मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी हुए घायल

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी अनिल राजपूत और थाना अध्यक्ष वेव सिटी मानवेंद्र सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। इसके अलावा तीन पुलिसकर्मी आशीष कुमार, संदीप कुमार और तरुण कुमार भी घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी अनिल राजपूत को सूचना मिली थी कि एटीएम कैश वैन डकैती के वांछित दो अभियुक्त थाना वेव सिटी क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना वेव सिटी क्षेत्र में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग अभियान शुरू किया।

पीछा करने के बाद खेतों में हुई मुठभेड़

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

चेकिंग के दौरान नायफल रोड की तरफ से एक स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया। पीछा करने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर खेतों में चली गई। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कहने पर अभियुक्तों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों अभियुक्त जुबैर अहमद और समीर खान को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों आरोपी सेक्टर-12 प्रताप विहार, थाना विजयनगर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

6 लोगों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस के अनुसार इस डकैती को कुल 6 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था और इसके लिए 6 महीने तक रैकी की गई थी। 6 मई को आरोपियों ने कैश वैन के ड्राइवर को हथियारों के बल पर लूट लिया था और थाना मसूरी क्षेत्र में वैन छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि दो अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Share This Article
Leave a comment