अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का शातिर सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 14 मोटरसाइकिलें बरामद, दो साथी फरार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A member of an inter-state vehicle theft gang has been arrested, 14 stolen motorcycles have been recovered, and two accomplices are still absconding. IMAGE CREDIT TO POLCE

कैराना/शामली (शिखर समाचार)। कैराना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की 14 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वहीं गिरोह के दो अन्य सदस्य फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

आरोपी की गिरफ्तारी और 14 बाइक बरामद

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बुधवार को कैराना कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर भूरा बराला रोड स्थित एक बंद पड़ी फैक्टरी से 13 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं, जिससे कुल 14 बाइक बरामद हुईं।

अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम नदीम पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम लिलौन, जनपद शामली बताया। उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों सारिक पुत्र जरीफ उर्फ जीफा निवासी कैराना और परवेज उर्फ फौजी पुत्र याकूब निवासी ग्राम कुरड़ी, थाना छपरौली जनपद बागपत के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

दिल्ली, हरियाणा और यूपी में सक्रिय था गिरोह

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सक्रिय था। आरोपी एक राज्य में कुछ समय तक वाहन चोरी करते और फिर स्थान बदलकर दूसरे राज्य में वारदात को अंजाम देते थे, जिससे उनकी पहचान और गिरफ्तारी मुश्किल हो जाती थी।

बरामद सभी मोटरसाइकिलें दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से चोरी की गई हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है।

इस दौरान कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment