हापुड़ (शिखर समाचार)। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर गंभीरता से चर्चा की गई।
महिलाओं व नाबालिगों से जुड़े मामलों पर सख्ती
जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि संबंधित योजनाओं के तहत पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने पर विशेष जोर दिया।
अपराध नियंत्रण और अभियोजन मजबूत करने के निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सुनियोजित रणनीति बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियोजन प्रणाली को मजबूत बनाना और दोषियों को सजा दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा अभियोजन प्रक्रिया में सुधार लाना रहा। अधिकारियों ने विभिन्न मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप कुमार, सभी उपजिलाधिकारी, सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
