गाजियाबाद (शिखर समाचार)। आईएएस अभिनव गोपाल को मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद से स्थानांतरित करते हुए उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद विकास भवन में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल को नारियल भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर विदाई दी।
विकास भवन में हुआ विदाई समारोह
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। सभी ने अभिनव गोपाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसी अवसर पर कुमार गौरव ने नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। विदाई समारोह के दौरान ही उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया।
डीएम ने कार्यकाल की सराहना की
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि अभिनव गोपाल ने अपने गाजियाबाद कार्यकाल में कई बेहतर कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारी तेजतर्रार हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में टीमवर्क से ही कीर्तिमान स्थापित होते हैं और प्रत्येक अधिकारी का कार्य ही उसकी पहचान बनाता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
