ऑपरेशन लंगड़ा : पुलिस ने मुठभेड़ में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Operation Langda: Police arrested an accused in an encounter; he was shot in the leg. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। स्वाट टीम ट्रांसहिण्डन और थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने मुठभेड़ में एक अभियुक्त जाबिर को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में जाबिर के पैर में गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस तथा स्नैचिंग की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।

चेकिंग के दौरान हुआ सामना

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि स्वाट टीम ट्रांसहिण्डन और थाना इन्दिरापुरम पुलिस सेक्टर-1 वसुंधरा टी-प्वाइंट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका और तेजी से सेक्टर 2ए ग्राउंड की ओर भागने लगा।

पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ग्राउंड में गड्ढे और बारिश के पानी के कारण फिसलकर गिर गया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में की गई फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कई आपराधिक मामलों में शामिल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

एसीपी ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ गाजियाबाद में स्नैचिंग, चोरी, चोरी का माल बरामद होने, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 4 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त, उसके खिलाफ सम्भल में भी 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त जाबिर ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर वसुंधरा क्षेत्र में सुबह के समय एक व्यक्ति के गले से झपट्टा मारकर चैन छीनता था। छीनी गई चैन को उसके साथी ने मेरठ में बेच दिया था, जिसमें से कुछ रकम उसे भी दी गई थी।

Share This Article
Leave a comment