गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़ (शिखर समाचार)। प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को हापुड़ स्थित सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान नारी शक्ति वंदना कार्यक्रम को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने वाले विधेयक को विपक्षी पार्टियों ने रोकने का प्रयास किया, जिससे नारी शक्ति में आक्रोश है।
विपक्ष पर विधेयक रोकने का आरोप
कपिल देव अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने के लिए संकल्पित रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इस दिशा में बाधा उत्पन्न की। उन्होंने कहा कि यदि यह विधेयक पारित हो जाता तो महिलाओं को और अधिक अधिकार मिलते, लेकिन विपक्ष की नीतियों के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका।
महिलाओं के सशक्तिकरण पर सरकार का दावा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/
उन्होंने विपक्ष द्वारा इस मुद्दे पर किए जा रहे प्रचार को भी भ्रामक बताते हुए कहा कि जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/humorous-poetry-recitation-by-shambhu-shekhar/
इस अवसर पर हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, मोहन सिंह, राज सुंदर तेवतिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, प्रमोद जिंदल, राजीव सिरोही, पायल गुप्ता, संगीता पुरुषोत्तम, हरीश पुरुषोत्तम, राजीव शर्मा, राजू तेवतिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
