पालिका की हंगामेदार बैठक में आय-व्यय का प्रस्ताव पास

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
In a stormy Municipal Council meeting, the income and expenditure proposal was passed. IMAGE CREDIT TO NAGAR PALIKA

नगीना/बिजनौर (शिखर समाचार)। नगर पालिका परिषद बोर्ड की हंगामेदार बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित आय-व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बजट में 47 करोड़ 13 लाख रुपये की आय और 45 करोड़ 10 लाख रुपये के व्यय का प्रावधान रखा गया, जिससे कुल 2 करोड़ 3 लाख रुपये के लाभ का अनुमान जताया गया।

बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-indirapuram-woman-death-family-halts-last-rites-demands-probe-40199229.html

बृहस्पतिवार को चेयरपर्सन ताहिरा खलील की अध्यक्षता और कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी आशुतोष जायसवाल के संचालन में आयोजित बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया गया। सभी सदस्यों की सहमति के बाद इसे पारित कर दिया गया।

बैठक के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब प्रधान लिपिक इफ्तेखार जेदी ने नगर में हुए विकास कार्यों—सड़क निर्माण, नाली, नालों और पुलियों के निर्माण सहित अन्य कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इस पर सभासदों राजकुमार उर्फ जोनी, मौ जुनैद, सानू, मो मकसूद अली, आरिफ अहमद, कपिल पवार, रोहित बिश्नोई, मो असलम सहित कई सदस्यों ने कड़ा विरोध जताया। उनका कहना था कि वार्ड सभासदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर कार्य नहीं हो रहा है।

जनहित मुद्दों और भर्ती की मांगें उठीं

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/town-vending-committee-meeting-in-presence/

बैठक में सभासदों ने ठेका सफाईकर्मियों की भर्ती को हेल्थ मैन्युअल एक्ट के तहत करने की मांग रखी। साथ ही अंबेडकर पार्क में अंबेडकर लाइब्रेरी की स्थापना, शव यात्रा वाहन की व्यवस्था और पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग भी उठाई गई।

चेयरपर्सन ताहिरा खलील और अधिशासी अधिकारी आशुतोष जायसवाल ने सभासदों को आश्वासन दिया कि आगे से विकास कार्य उनके द्वारा प्रस्तुत कार्य योजनाओं के अनुसार ही कराए जाएंगे।

नामित सभासद नीरज बिश्नोई, विनोद अग्रवाल, भूपेश चौहान, सोहन सैनी और मनोज टंडन सहित अन्य सदस्यों ने भी भेदभाव रहित नगर विकास पर जोर देते हुए मिनी स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई।

Share This Article
Leave a comment